फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानी के लिए मारामारी, सीट पर नहीं मिले अधिकारी

Tue, 25 Mar 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में पेयजल आपूर्ति न होने पर विरोध करती राजेंद्र नगर की महि
विज्ञापन
सोनीपत। राजेंद्र नगर की महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति न होने के विरोध में सोमवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया। आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों की ओर से सुनवाई नहीं की जा रही। कार्यालय में अधिकारी सीट पर न मिलने पर लौट गईं।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी सुनीता, विद्या, पूनम, केला, कमला, राेशनी व चंद्रो ने बताया कि कॉलोनी में 15 दिन से ट्यूबवेल खराब पड़ा है। लोगों को आसपास की कॉलोनियों से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। 15 साल से कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है। 2 मार्च को हुए मेयर उप चुनाव का कॉलोनी के मतदाताओं ने बहिष्कार किया था। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के कहने के बाद उन्होंने वोट डाले थे।
महिलाओं ने बताया कि उस दौरान कॉलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण सीवर का दूषित पानी भी घरों में पेयजल में मिल रहा था। घरेलू कार्य निपटाने में परेशानी हो रही है। मजबूरी में पानी खरीदना या आसपास की कॉलोनियों में जाकर पानी लाना पड़ता है। चेताया, अगर निगम प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
विज्ञापन

-
राजेंद्र नगर में नई पेयजल लाइन डालने के लिए टेंडर लगा रखा है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में टेंडर खोला जाएगा। टेंडर आवंटित होने के बाद लाइन डाली जाएगी। उसके बाद लोगों को पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें