गोहाना। गांव बुटाना के अड्डे पर स्थित ढाबे पर खाना खाने के लिए आए दो गाड़ी चालकों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक युवक ने पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। ढाबा संचालक ने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दोनों गाड़ी चालक भाग गए। बरोदा थाना पुलिस ने ढाबा संचालक रामकरण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामकरण ने बताया कि गांव के अड्डे पर उनका ढाबा है। बुधवार देर रात करीब 12:20 बजे एक गाड़ी उनके ढाबे पर रुकी। चालक ने खाना तैयार करने को कहा। कुछ देर बाद एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ढाबे पर आकर रूकी। थोड़ी देर बाद दोनों गाड़ी चालकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायर कर दिया। पुलिस के आने से पहले ही दोनों चालक गाड़ी लेकर भाग गए। इस दौरान दो मोबाइल फोन नीचे गिर गए। उन्होंने गाड़ी चालकों के मोबाइल पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।