फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए पांचवां शेड्यूल जारी, 15 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया की धीमी चाल ने शेड्यूल बिगाड़ दिया है। दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बावजूद जिले की 13 आईटीआई में करीब 78 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पांचवीं काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से अब तक आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वे आवेदन कर सकेंगे। विभाग द्वारा बुधवार से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला आईटीआई की बात करें तो यहां पहली दो मेरिट लिस्ट में 725 विद्यार्थियों का नाम आया है। इसमें से महज 36 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। 64 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली हैं। तीसरी मेरिट लिस्ट 358 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। तीन मेरिट लिस्ट के बावजूद विद्यार्थी दाखिले में रुचि नहीं दिखा रहे। अगर आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का यही रुझान रहा तो दाखिले की चाल बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें