फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जागरूकता रैली निकाल नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत शहर में जागरूक रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत: महाविद्यालय - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हिंदू शिक्षण महाविद्यालय की ओर से सोमवार को नशा मुक्त भारत के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाकर की गई। इसके बाद जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
प्राचार्य डॉ. सीमा गर्ग ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने बैनर और नारों के माध्यम से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सीमा गर्ग ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें