फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एफडीए की कार्रवाई जारी, चार दवा निर्माता कंपनियों में छापा, कफ सिरप के तीन नमूने सील

Fri, 10 Oct 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। औषधि नियंत्रक विभाग (एफडीए) की ओर से वीरवार को चार दवा निर्माता कंपनियों में कार्रवाई की गई। जारी कार्रवाई के तीसरे दिन कफ सिरप के तीन नमूने सील किए गए। सोनीपत के औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा व मुंशीराम, फतेहाबाद के औषधि नियंत्रक अधिकारी अजय बिश्नोई और हिसार के औषधि नियंत्रक अधिकारी धीरज खटक ने अलग-अलग कंपनियों में छापे डाले।
विज्ञापन

विभाग की चार टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चार दवा निर्माता कंपनियों में छापा डाला। टीम की ओर से कार्रवाई के दौरान राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्रॉड और रिसर्च नामक दवा निर्माता कंपनी से कफ सिरप के तीन नमूने सील किए गए। मध्यप्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों के बाद हरियाणा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त ने कफ सिरप की व्यापक जांच शुरू करने के निर्देश दे रखे हैं।
विभाग की टीमों की ओर से अब तक मेडिकल स्टोर व दवा निर्माता कंपनियों में छापे डालकर 27 नमूने सील किए जा चुके हैं। इन नमूनों को जांच करने के लिए चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (आरडीटीएल) में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। छापा डालने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें