फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौकरी दिलाने के नाम पर 7.80 लाख की ठगी

Fri, 10 Oct 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव मिर्जापुर खेड़ी के एक ग्रामीण ने सेना में मेजर और उसके परिजन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.80 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि चरखी दादरी में गांव खावड़ का हरीश कौशिक सेना में मेजर है। उसने हरीश, उसकी मां व बहन पर केस दर्ज कराया है। कृष्ण के अनुसार भाई अमन वर्ष 2007 में हरीश कौशिक के साथ नौसेना में नौकरी करता था। अब हरीश भारतीय सेना में मेजर है।
उसका भाई 2022 में सेवानिवृत्त हो गया था। लगभग एक वर्ष पहले मेजर हरीश ने उनके भाई अमन को फोन पर बात कर उसके परिवार के सदस्यों व अन्य स्थितियों की जानकारी ली। बाद में हरीश ने उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो काल की। हरीश ने उन्हें और उनकी पत्नी को सेना में नौकरी दिलवाने की बात कही। नौकरी के लिए आठ लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

हरीश ने उनसे कहा कि यह राशि वैकेंसी निकलवाने, प्रक्रिया आगे बढ़ाने और अधिकारियों की सेवा सत्कार में खर्च होगी। सेना में भर्ती के लिए उनकी आयु भी अधिक थी। इस पर हरीश ने कहा कि कुछ पदों पर आयु वृद्धि उनके अधिकारिक क्षेत्र में होती है। नौकरी नहीं लगने या टेस्ट स्वयं पास करने की स्थिति में उसने रुपये वापस देने की बात कही।
सेना में नौकरी के लिए उसने रिश्तेदारों से 7.80 लाख रुपये कर्ज लेकर हरीश कौशिक की मां और उसकी बहन के खाते में ट्रांसफर कर दी। कई महीनों तक हरीश उसे झूठा आश्वासन देता रहा। जब नौकरी नहीं मिली तो उसने रुपये वापस मांगे। बाद में उसने फोन उठाने बंद कर दिए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें