फोटो : 20: सोनीपत के सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में पिता पुत्र पर जानलेवा हमले के आरोपी। स्रोत पु
सोनीपत। पिता-पुत्र का रास्ता रोककर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में संजय, कुलदीप, दीपक व आशीष पुत्र विनोद निवासी गांव भिगान शामिल हैं। 15 जुलाई को देवेंद्र निवासी गांव कामी ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी थी कि जब वह और उसके पिता अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर वापस आ रहे थे तो कुछ लड़कों ने उनकी बाइक रोककर लोहे की रॉड व बिट्टो से उन पर हमला कर दिया।
इस घटना में देवेंद्र और उसके पिता को गंभीर चोटें आईं। थाना सदर सोनीपत की पुलिस टीम चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।