फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेतों के रास्ते में लगे खंभे से किसान परेशान, भाकियू ने की समाधान की मांग

Sat, 27 Jun 2026 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव दुभेटा ​स्थित खेतों के रास्ते के बीच लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को
विज्ञापन
गन्नौर। गांव दुभेटा में खेतों के रास्ते के बीच लगे खंभे और ट्रांसफार्मर के कारण किसान लंबे समय से परेशानी का सामना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि करीब 200 एकड़ कृषि भूमि तक पहुंचने वाले रास्ते में पोल खड़े होने से ट्रैक्टर, कृषि यंत्र और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में किसान कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान विरेंद्र पहल, जिला सचिव अनिल सरगथल और गन्नौर ब्लाॅक प्रधान कृष्ण किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
किसानों ने बताया कि इन दिनों धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में खेतों तक पहुंचने में आ रही दिक्कत से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। इसके बाद यूनियन ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को फोटो और वीडियो के माध्यम से पूरी स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि खंभे को रास्ते से हटाने के लिए उनसे लाखों रुपये की मांग की जा रही है जिससे उनमें रोष है। वहीं, कार्यकारी अभियंता प्रवीन गोयल ने मामले की जानकारी मिलने के बाद समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें