फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस मनाने को भाजपा-जजपा नेताओं को गांवों में घुसने से रोकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा ने योग दिवस मनाने के लिए भाजपा-जजपा नेताओं को गांवों में घुसने से रोकने की बात कही है। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा-जजपा नेताओं को पहले ही किसी भी कार्यक्रम के लिए गांवों में आने पर विरोध की चेतावनी दी हुई है, लेकिन उसके बावजूद योग दिवस मनाने के लिए उनके गांवों में जाने की बात सामने आई है। इसलिए ही सभी गांवों के लोगों से अपील की गई है कि भाजपा-जजपा नेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाए।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य कवलप्रीत पन्नू, जंगबीर चौहान, मुकेश शर्मा, जोगिंदर सिंह, रविंदर पाल कौर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि 26 जून को खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ नाम से राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सुकमा में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने का फैसला लिया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार षडयंत्र रचकर आंदोलन को तोड़ना चाहती है, लेकिन अपनी मांग पूरी होने के बाद ही किसान यहां से घर जाएंगे। इसलिए सरकार को समझ जाना चाहिए और किसान लगातार सरकार से बातचीत के लिए तैयार है। इसलिए सरकार को बिना शर्त बातचीत शुरू करनी चाहिए, जिससे समस्या का समाधान निकल सके।
--
टीकरी बॉर्डर की घटना के नाम पर आंदोलन को बदनाम करने का आरोप
किसान नेताओं ने कहा कि टीकरी बॉर्डर पर हुई घटना के नाम पर आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है और इसमें भाजपा आईटी सेल लगातार लगा हुआ है। किसान नेताओं ने कहा कि उस घटना से जुड़ी सभी वीडियो व अन्य सुबूत को एसपी से मिलकर सौंप दिया गया है। इसके साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की गई है, जिससे सच्चाई सभी के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें