फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एमएसपी और कर्जमाफी पर किसानों का हल्लाबोल, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 02 Feb 2026 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत में गोहाना रोड पर जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय जाते किसान। सं
विज्ञापन
सोनीपत। ज्वलंत मुद्दों को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने रोष प्रदर्शन किया। एमएसपी, कर्जमाफी व अन्य मांगें किसानों ने उठाते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानाें से पहले तहसीलदार कीर्ति दहिया ज्ञापन लेने पहुंचे लेकिन उन्हें प्रदर्शनकारियों ने उनको लौटा दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के नाम पर किसानों के साथ खेल हो रहा है।
धान का एमएसपी 2389 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया। यह राशि किसानों के खातों में भी डाली गई, लेकिन धान की उठान के दौरान किसानों से 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल वापस लिए गए।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि बीज बिल से बीज का निजीकरण बढ़ेगा। नकली व घटिया बीज बेचने वालों को भी बढ़ावा मिलेगा। सब्जी, बागवानी और अन्य फसलों के उचित दाम न मिलने के कारण किसान लगातार कर्ज के दलदल में धंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें