फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर किसानों की सेवा करने वाले को एनआईए ने भेजा नोटिस, मुख्यालय में पूछताछ को बुलाया गया

Sun, 17 Jan 2021 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
एनआईए का नोटिस मिलने के बाद जानकारी देते जसबीर सिंह - फोटो : Sonipat
विज्ञापन

किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले कई लोगों को पंजाब में एनआईए के नोटिस मिलने से किसानों ने सरकार के साथ बातचीत के दौरान नाराजगी जताई थी। बावजूद इसके अब कुंडली धरनास्थल पर आंदोलन का समर्थन करने के साथ ही किसानों की सेवा करने वाले एक व्यक्ति को एनआईए का नोटिस मिला है।

विज्ञापन


उनको राष्ट्र विरोधी गतिविधियों समेत अन्य कई धाराओं में दर्ज मुकदमे में पूछताछ के लिए दिल्ली कार्यालय बुलाया गया है। इस तरह अब धरनास्थल पर भी एनआईए के नोटिस पहुंचने लगे हैं, जिसको लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। इस तरह एनआईए के नोटिस भेजने पर व्यक्ति ने किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास का आरोप लगाया है।

पंजाब के जालंधर जिले के न्यू हरदयाल नगर के रहने वाले जसबीर सिंह रोडे ने बताया कि वह दो दिसंबर को कुंडली बॉर्डर पर सेवा करने पहुंचे थे और किसानों का समर्थन करते हुए मेडिकल कैंप लगाया । इसके अलावा उन्होंने लंगर व सोने के लिए टेंट लगाए हैं।
विज्ञापन


जसबीर ने बताया कि उनके पास शुक्रवार शाम को एक नोटिस आया और उसके बाद इंस्पेक्टर अफसर खान ने फोन करके बताया कि एक मुकदमे में उनसे एनआईए पूछताछ करना चाहती है। उनको दिल्ली कार्यालय में आना होगा, जहां उनसे पूछताछ होगी। जिसके बाद जसबीर सिंह ने अपने वकील के पास नोटिस भेजा तो उनको बताया गया कि उन्हें ऐसी धाराओं में नोटिस दिया गया है जो गंभीर अपराधियों पर लगाई जाती हैं।

विज्ञापन

जसबीर सिंह ने आरोप लगाया कि यह केवल इसलिए किया जा रहा है कि इस तरह के नोटिस भेजकर केवल सुप्रीम कोर्ट में दिखा सकें और यह बताया जा सके कि आंदोलन में खालिस्तानी होने का शक है, जिसमें जांच चल रही है।

जसबीर सिंह के अनुसार उनको इस तरह के मुकदमे के बारे में कोई जानकारी तक नहीं है। इस तरह का नोटिस धरनास्थल पर मिलने का पता चलने पर किसानों ने आरोप लगाया कि इस तरह से किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जसबीर सिंह जवाब देने जरूर जाएंगे और इस तरह से डरकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। जसबीर सिंह ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को समस्या का समाधान करना चाहिए और इस तरह से दबाव बनाने की जगह मांगों को पूरा करना चाहिए।

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स के सदस्यों ने धरनास्थल पर प्रदर्शन किया
पंजाब से ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स के सदस्य भी सचिव जसवंत राय के नेतृत्व में कुंडली बॉर्डर पहुंचे। जहां फेडरेशन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और किसानों के समर्थन में बॉर्डर पर रहने की बात कही है।

जसवंत राय ने कहा कि फेडरेशन के सदस्य लगातार किसानों के साथ रहेंगे और हर तरह से मदद करेंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। जिससे आंदोलन खत्म हो सके और किसान अपने घर जा सकें। अगर सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो यह आंदोलन जारी रहेगा और फेडरेशन के सदस्य भी उस समय तक आंदोलन में शामिल रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें