फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने किसानों की नाराजगी देखकर संपर्क मार्गों के बॉर्डर किए सील, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
जीटी रोड पर प्याऊ मनियारी के पास तैनात अर्द्ध सैनिक बल के जवान - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बवाल के बाद धरनास्थलों से किसान लगातार लौट रहे थे तो दिल्ली पुलिस ने संपर्क मार्गों के बॉर्डर तक खोले हुए थे। अब दोबारा से किसान नाराजगी दिखाते हुए आने लगे है तो पुलिस ने संपर्क मार्गों के बॉर्डर सील कर दिए है। जिससे आम लोगों को दिल्ली जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों के वापस दिल्ली की सीमाओं पर लौटने के कारण पुलिस ने औंचदी, सबौली, प्याऊ मनियारी बॉर्डर को सील कर दिया है। जबकि इन रास्तों से होकर ही लोग दिल्ली में पहुंचते थे, क्योंकि सिंघु बॉर्डर बंद होने के कारण वहां से जाना नामुमकिन है। यह जरूर था कि सिंघु बॉर्डर से पहले बाइक लेकर लोग निकल जाते थे और अब उनको भी रोक दिया गया है। अभी यह जरूर राहत की बात है कि साफियाबाद, पल्ला टोल के पास से बॉर्डर खुला हुआ है और इन रास्तों से दिल्ली जा सकते हैं।
किसानों ने लगातार दूसरे दिन तिरंगा सद्भावना यात्रा निकाली
कुंडली बार्डर पर एक तरफ जहां मुख्य मंच से किसानों में दोबारा आंदोलन को मजबूत करने के लिए जोश भरने का काम किया गया। वहीं लगातार दूसरे दिन भी किसान नेताओं ने बार्डर पर करीब 9 किलोमीटर के क्षेत्र में तिरंगा सद्भावना यात्रा निकाली। सद्भावना यात्रा के दौरान किसानों ने तिरंगा के अलावा धार्मिक व किसान संगठनों के झंडे भी लहराए। किसानों ने कहा कि लाल किले के आरोपियों पर सरकार कार्रवाई करे, लेकिन किसानों को तंग न करे। सरकार से डरकर किसान वापस जाने वाला नहीं है। यहां पहुंचे बुजुर्गों ने कहा कि युवाओं की टीम लगातार आंदोलन को संभालने में कामयाब रही है। अब अपना हक लेकर ही वह यहां लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें