फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों ने गेहूं खरीद न होने पर नेताओं को सुनाई समस्या

Sun, 12 Apr 2026 06:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में सरकार के ​खिलाफ रोष जताते इनेलो के नेता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल का किसान कष्ट निवारण केंद्र रविवार को नई अनाज मंडी सोनीपत में संचालित किया गया। इस दौरान इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत व अन्य नेताओं ने खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के अलावा किसानोंं की समस्याएं सुनीं।

मोहाना के किसान रविंद्र ने बताया कि उन्होंने फसल का पंजीकरण समय पर कराया था मगर पटवारी के वेरिफाई नहीं करने के कारण उन्हें उपज बेचने में परेशानी आ रही है। वेरिफिकेशन न होने से इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान इनेलो नेताओं ने अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सेक्रेटरी, एसडीएम व उपायुक्त ने फोन नहीं उठाया। कुणाल गहलावत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताहर सिंह चौहान, पिंकी दहिया, धर्मबीर दहिया, सुरेंद्र सुहाग, भूपेंद्र राठी, डॉ जिले सिंह, सूरत आंतिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें