फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 12 दिन में खरखौदा मंडी में सिर्फ एक दिन हुई गेहूं की खरीद

Sun, 12 Apr 2026 06:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की खरखौदा अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र पर मौजूद इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौद। इंडियन नेशनल लोकदल की तरफ से अनाज मंडी में खोले गए किसान कष्ट निवारण केंद्र पर एकत्रित होकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गेहूं की खरीद में तेजी लाने की मांग की। हलका अध्यक्ष बलवान नंबरदार ने कहा कि 12 दिन खरीद के गुजर चुके हैं लेकिन मंडी में सिर्फ एक दिन ही एजेंसी ने गेहूं खरीदा है।
गेहूं की खरीद नहीं होने से किसान ही नहीं आढ़ती भी इससे परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि खरीद में तेजी लाने का काम करें। अगर इसी सुस्ती के साथ खरीद होगी तो मंडी में गेहूं की ज्यादा आवक होने पर पैर तक रखने की जगह नहीं बचेगी। ऐसे में खरीद की रफ्तार बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेहूं के उठान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस पर प्रशासन को गंभीरता से सोचना चाहिए। इस अवसर पर रवींद्र मंडोरा, रोहताश दहिया, अनूप दहिया, भैयराज, निकेश,सुखबीर व रामनिवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें