फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 17 गांवों के किसानों ने पहले से अधिक मुआवजा मिलने पर विधायक का जताया आभार

Mon, 29 Jun 2026 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव में विधायक कृष्णा गहलावत का आभार जताते ग्रामीण। स्रोत: प्र
विज्ञापन
सोनीपत। राई विधानसभा क्षेत्र के 17 गांवों के किसान हाईटेंशन बिजली लाइनों के खंभों से प्रभावित भूमि के लिए बाजार भाव के अनुरूप अधिक मुआवजा दिलाने पर विधायक कृष्णा गहलावत के कार्यालय पहुंचे और उनका स्वागत कर आभार जताया।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रतिनिधि मनोज नाहरी ने बताया कि लंबे समय से किसान हाईटेंशन बिजली लाइनों के खंभों के कारण प्रभावित अपनी कृषि भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर किसानों ने कई बार धरना-प्रदर्शन और आंदोलन भी किए।
किसानों का कहना था कि बिजली लाइनों और खंभों के कारण उनकी उपजाऊ जमीन तथा फसलें प्रभावित हो रही हैं, इसलिए उन्हें बाजार मूल्य के अनुसार उचित मुआवजा मिलना चाहिए। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं। हाईटेंशन बिजली लाइनों के कारण उनकी खेती प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

किसानों की मांग को विधानसभा और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया गया जिसके परिणामस्वरूप मुआवजे के संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान 17 गांवों के किसानों ने विधायक का अभिनंदन किया। वहीं, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ट्रांसमिशन लाइन परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को निर्धारित भूमि मूल्य के आधार पर मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
इससे लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को राहत मिलेगी। प्रभावित किसान मुआवजे की निर्धारित दरों की जानकारी संबंधित विभाग या प्रशासनिक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें