फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों ने देसी गाय की खरीद पर सब्सिडी की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्राकृतिक खेती को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोनीपत के किसानों ने सरकार से प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय खरीदने पर सब्सिडी देने और जी राम जी योजना के तहत मजदूर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि इससे अधिक किसान प्राकृतिक खेती की ओर प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्राकृतिक खेती संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे किसानों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं। शहजादपुर के प्रगतिशील किसान कपिल ने बताया कि प्राकृतिक खेती में देशी गाय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जीवामृत और अन्य प्राकृतिक कृषि उत्पाद गाय के आधार पर तैयार किए जाते हैं। जानकारी देने के बाद भी किसानों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें