फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमी के नाम पर किसानों से धोखा : इनेलो

Sat, 04 Oct 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत की नई अनाज मंडी में पीआर धान व बाजरे की सरकारी खरीद की मांग को लेकर प्रदर्शन कर
विज्ञापन
सोनीपत। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को इनेलो जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने धान लेकर पहुंचे किसानों से मिलने के बाद फसलों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उसके बाद लघु सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त सुशील सारवान को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि भाजपा राज में किसान खून के आंसू रो रहे हैं। किसानों को धान व बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तक नहीं मिल रहा है।
नमी के नाम कटौती करके किसानों के साथ सरेआम धोखा हो रहा है। खेत में बारिश का पानी अब तक खड़ा है। बार-बार मांग करने के बाद भी खेतों से पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद के लिए किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन सरकार का किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं।
विज्ञापन

धान-बाजरा सरकारी खरीद को लेकर किसानों की आवाज बुलंद करने और उनके साथ हो रही लूट के विरोध में इनेलो कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए। इस दौरान पूर्व एसपी अनूप दहिया, प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, भूपेंद्र मलिक, त्यागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्यागी, गोपाल जाजी, प्रदीप दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें