फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अक्तूबर 2027 तक एमसीएच भवन का निर्माण पूरा होने की उम्मीद

Sat, 04 Oct 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के लघु सचिवालय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के भवन का नक्शा देखते विधायक
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को प्रदेश दौरे के दौरान जिले की सबसे पुरानी मांग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच) के भवन का ऑनलाइन शिलान्यास किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक निखिल मदान ने शिलान्यास पट्ट का पर्दा उठाकर एमसीएच भवन का शिलान्यास करवाया। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन भी सुना गया। 100 बेड के एमसीएच का निर्माण होने के बाद गर्भवतियों व बच्चों को उच्चस्तरीय इलाज मिलेगा।
आपातकाल के दौरान महिलाओं को निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग नागरिक अस्पताल परिसर में करीब 1.38 अरब रुपये की लागत से सात मंजिला एमसीएच के भवन का निर्माण करेगा।
विज्ञापन

मुख्यालय से नक्शा व बजट पास करवाने के साथ उक्त निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया है। अस्पताल में भवन तैयार कर 100 बेड की व्यवस्था की जाएगी ताकि मातृ-शिशु दर में कमी लाई जा सके।
जिले में 26 जनवरी 1989 को नागरिक अस्पताल की सौगात मिलने के बाद समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया गया, लेकिन 35 वर्ष 9 माह बाद भी अस्पताल एमसीएच की सुविधा से वंचित है।
एमसीएच के लिए दिसंबर 2022 में प्रशासनिक मंजूरी के बाद मुख्यालय ने जून 2023 में नक्शे को मंजूरी प्रदान की थी। इसके बाद विभाग ने बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा तो उसे भी पास किया जा चुका है। उपायुक्त सुशील सारवान, नगराधीश डाॅ. अनमोल, उप सिविल सर्जन डाॅ. गिनी लांबा, डाॅ. अनीता, डाॅ. योगेश गोयल मौजूद रहे।
एक भवन में होंगी सभी सुविधाएं : एमसीएच का निर्माण होने से महिलाओं, बच्चों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। एक भवन में नवजात गहन चिकित्सा कक्ष, प्रसूति आईसीयू, प्रसूति कक्ष होगा।
इसके अलावा प्रसव रिकवरी कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड, बच्चों की नर्सरी, डीआईपीएचएल प्रयोगशाला, तीन ऑपरेशन थिएटर, बिजली व फायर फाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था के साथ पांच लिफ्ट लगाने का प्रावधान है। भवन अक्तूबर 2027 तक पूर्ण करने का अनुमान है।
अस्पताल में 12.09 करोड़ रुपये से मरम्मत, निर्माण कार्य शुरू : नागरिक अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों के लिए करीब 6.45 करोड़ रुपये से विश्रामशाला, 66 लाख से नए शौचालय निर्माण, पुरानों की मरम्मत, करीब 3.80 करोड़ से अस्पताल परिसर की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा 1.18 करोड़ रुपये से अस्पताल परिसर की सड़कों का सीसी से पुनर्निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें