गोहाना। गांव रभड़ा निवासी अजमेर ने खेतों में बने धार्मिक स्थल पर फंदा लगाकर एक किसान का शव कंधे से लटका मिला। किसान के बेटे अनिल ने चाचा सोनू व चाची ज्योति पर पिता को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अनिल ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 23 जुलाई को उनके पिता अजमेर और दादा राममेहर के बीच कहासुनी व झगड़ा हुआ था। उनके पिता अजमेर शराब पीने के आदी थे। 28 जुलाई को ग्रामीण सागर ने पिता अजमेर के दादा भूरा की लेट (धार्मिक स्थल) पर फंदा लगाने की सूचना दी थी। पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
अनिल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने फंदा चाचा सोनू व चाची ज्योति के दबाव में लगाई है। सदर थाना प्रभारी सबल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।