फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गेहूं खरीद के नए नियमों के विरोध में किसानों ने चार घंटे सोनीपत-गोहाना हाईवे का एक लेन जाम किया

Sat, 11 Apr 2026 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :20: सोनीपत के गांव रतनगढ़ के पास हाईवे पर बैठे किसान। स्रोत किसान यूनियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मंडियों में लागू किए गए नए नियमों के विरोध में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने गांव रतनगढ़ के पास सोनीपत-गोहाना हाईवे का एक लेन चार घंटे तक जाम रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ धरना दोपहर बाद तीन बजे तक चला।
किसानों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि धान घोटाले में प्रशासन और मिलरों की कथित मिलीभगत को रोकने में सरकार विफल रही। अब इसका ठीकरा किसानों पर फोड़ा जा रहा है। किसान नेता वीरेंद्र पहल ने मंडियों में लागू किए गए बायोमीट्रिक हाजिरी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर जैसे नियमों का विरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वह कोई अपराधी हों जबकि वह अपनी उपज बेचने के लिए मंडी में आते हैं।
किसानों ने कहा कि बिना अंगूठा सत्यापन और वाहन नंबर दर्ज कराए मंडी में प्रवेश नहीं मिल रहा है। इसके लिए पुलिस की तैनाती कर सख्ती की जा रही है। किसानों ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, नशे और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाते हुए कहा कि सरकार इन पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है और किसानों पर नियम थोपे जा रहे हैं।
वीरेंद्र पहल ने चेतावनी दी कि यदि नियम वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में राजेंद्र कोहला, ईश्वर दहिया, दलबीर मदीना, राजेंद्र सरोहा, सतपाल मलिक, मंजीत और शेर सिंह सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और किसानी प्रतिष्ठा मंच के सदस्य भी धरने में शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम अनमोल व डीसीपी जितेंद्र सिंह भी किसानों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की। हालांकि किसान तय समय पर ही हाईवे से हटे।
विज्ञापन


ट्रैफिक डायवर्जन से संभाली व्यवस्था
किसानों के धरने के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जाम के कारण एक लेन बाधित होने पर पुलिस ने दूसरी लेन से वाहनों को निकाला। किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

फोटो :20: सोनीपत के गांव रतनगढ़ के पास हाईवे पर बैठे किसान। स्रोत किसान यूनियन

फोटो :20: सोनीपत के गांव रतनगढ़ के पास हाईवे पर बैठे किसान। स्रोत किसान यूनियन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें