फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घटती बारिश से किसान बेचैन 5 साल में सबसे कम बारिश

विज्ञापन
गोहाना क्षेत्र में कम बारिश के कारण धान की फसल में सबमर्सिबल से सिंचाई करते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना/सोनीपत। तहसील और उपमंडल खानपुर कलां क्षेत्र में कमजोर मानसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मई से 20 जुलाई तक दोनों क्षेत्रों में केवल 205 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले पांच वर्षों में इस अवधि का सबसे कम आंकड़ा है। बारिश की कमी से धान समेत खरीफ फसलों की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। कृषि विभाग ने भी आगामी दिनों में अच्छी बारिश नहीं होने पर फसलों और सिंचाई व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना जताई है।
बारिश की कमी से किसानों को सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप अधिक समय तक चलाने पड़ रहे हैं। इससे बिजली खपत बढ़ने के साथ भूजल स्तर पर भी दबाव बढ़ रहा है। यदि मानसून सामान्य नहीं रहा तो नहरी पानी की उपलब्धता प्रभावित होने से किसानों की लागत और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 के बाद क्षेत्र में मानसून लगातार कमजोर : कृषि विभाग के आंकड़े बताते हैं 2021 के बाद क्षेत्र में मानसून की स्थिति लगातार कमजोर हुई है। 2021 में गोहाना और खानपुर कलां क्षेत्र में कुल 2186 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। 2022 में 1185 एमएम, 2023 में 1335 एमएम, 2024 में 636 एमएम और 2025 में 1183 एमएम बारिश हुई। इस वर्ष मई से 20 जुलाई तक केवल 205 एमएम बारिश हुई है।

गोहाना क्षेत्र में कम बारिश के कारण धान की फसल में सबमर्सिबल से सिंचाई करते किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें