फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भारतीय सेना की ताकत का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस

विज्ञापन
फोटो - महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में कारगिल विजय दिवस मनाते हुए। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने कारगिल विजय दिवस मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता आजाद सिंह डांगी ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के साहस और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन विजय के तहत सेना ने करीब 60 दिनों के संघर्ष के बाद कारगिल की चोटियों पर कब्जा करने वाले दुश्मनों को हराया था। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 जवान शहीद हुए और 1300 घायल हुए। इस अवसर पर सुरेश पवार, सरवर पांचाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें