फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याऊ मनियारी के पास बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किसान, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उतारा

विज्ञापन
प्याऊ मनियारी के पास हाईटेंशन टावर पर चढ़े किसान को उतारते अन्य किसान। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। किसान आंदोलन में शामिल गांव दीपालपुर निवासी एक किसान पुलिस व्यवस्था से नाराज होकर बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। वह न्याय की मांग कर रहा था। आसपास के लोगों और साथी किसानों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसको नीचे उतारा। किसान का टावर पर चढ़ने और न्याय मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर प्याऊ मनियारी के पास बिजली निगम के हाईटेंशन टावर पर एक व्यक्ति चढ़ गया। वह न्याय दिलाने की मांग कर रहा था। उसकी पहचान गांव दीपालपुर के रहने वाले वेदप्रकाश सिंह के रूप में हुई। शुरू में वेदप्रकाश को किसानों की मांगों के समर्थन में टावर पर चढ़ना बताया गया। वह उपायुक्त और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। टावर के नीचे मौजूद किसानों ने उसको समझाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा। बाद में सामने आया है कि टावर पर चढ़ने वाला किसान बेटे के चार साल पहले उत्तर प्रदेश में हुए मर्डर के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज था। वेदप्रकाश का आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। वह चार साल से हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस के चक्कर लगा रहा है। वह पहले भी अपने गांव में टावर पर चढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें