फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं का दावा वर्दी से भरा ट्रक पुलिस को सौंपा, पुलिस ने इंकार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर धरनास्थल से जहां तीन दिन पहले एक युवक को किसानों ने पकड़ा था और आंदोलन में बवाल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। वहीं अब किसान नेताओं ने बॉर्डर से पुलिस की वर्दी से भरा एक ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपने का दावा किया है और उसकी लिखित शिकायत तक थाने में देने का दावा किया गया है। वहीं कुंडली थाना पुलिस ने इस तरह का कोई ट्रक पकड़कर देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के किसान नेताओं की पत्रकार वार्ता में बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि जिस युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था। उसके बारे में अब पुलिस ने नई कहानी बनाई है। लेकिन किसानों ने शनिवार को पुलिस की वर्दी से भरा हुआ ट्रक भी पुलिस को सौंपा है। बलबीर सिंह राजेवाल ने दावा किया कि उस ट्रक को पुलिस को सौंपने के बाद लिखित में शिकायत तक दी गई है। वहीं कुंडली थाना एसएचओ रवि का कहना है कि किसी तरह का ट्रक पुलिस को नहीं सौंपा गया है तो कोई शिकायत भी पुलिस के पास नहीं है। अगर हमारे पास इस तरह का मामला आता तो उसमें कार्रवाई जरूर होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें