सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर सोमवार दोपहर में गांव छतेहरा रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मल्हा माजरा निवासी रामकुंवार के रूप में हुई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जांच अधिकारी सरिता देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डाउन लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव रेलवे लाइन के बीच में पड़ा था। मृतक 63 वर्षीय व्यक्ति था। मृतक की पहचान रामकुंवार के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी करते थे और किसी काम से निकले थे। छतेहरा रेलवे अंडरपास के पास रेलवे लाइन पार करते समय बठिंडा एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। संवाद