गोहाना। गांव गामड़ी-खानपुर कलां मार्ग पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां व बेटा-बेटी घायल हो गए। उनको इलाज के लिए खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव जागसी निवासी कुलदीप ने बताया कि उनका बेटा अमित, रवि, बेटी चिंकी व पत्नी मुकेश बाइक पर गांव खानपुर से गामड़ी जा रहे थे। रास्ते में बलेनो ने बाइक को टक्कर मार दी। संवाद