संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव सिसाना में खेत में काम कर रहे किसान और उनके दो बेटों पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित साहब सिंह की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव सिसाना निवासी बुजुर्ग किसान साहब सिंह का कहना है कि 30 जून की सुबह वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के बलजीत, मोहित, प्रदीप और शीला ट्रैक्टर लेकर आए और उनका रास्ता रोककर और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर फरसा, राॅड और अन्य हथियारों से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर उनके बेटे विकास मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद दूसरा बेटा विक्की आया तो उस पर भी हमला किया गया।
साबह सिंह ने बताया कि परिजन उनको खरखौदा के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद साहब सिंह को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।