फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अगले वर्ष आने का निमंत्रण देकर गणपति बप्पा को दी विदाई

विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत के गंज बाजार में शोभायात्रा निकाल गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए यमुना पर ले जात
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से मनाए जा रहे गणपति महोत्सव का शुक्रवार को 10वां दिन रहा। कहीं गणपति बप्पा का विजर्सन किया गया तो कहीं संकीर्तन से भगवान श्री गणेश व श्री खाटू श्याम का गुणगान हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिरों, पंडाल व घरों में स्थापित किए गए भगवान गणेश की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

सराफा एवं गंज बाजार में श्री गणपति शरणम धर्मार्थ सोसाइटी की ओर से महोत्सव के 10वें दिन दोपहर को शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विदाई दी गई। इससे पहले सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा गंज बाजार से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई यमुना नदी पर पहुंची जहां विधिविधान से पूजन कर बप्पा को अगले वर्ष आने का निमंत्रण देते हुए विदाई दी गई। शोभायात्रा में संरक्षक शामराव देवकर, तानाजी गोरे, तानाजी पाटिल, डॉ. अतुल पाटेल, डॉ. श्रीकांत खाके, प्रधान हरिदास पाटिल, रवि पाटिल, महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे, उपप्रधान रमेश सुतार, अमोल शिंदे, कोषाध्यक्ष युवराज शेलके, संदीप ढोबले मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह के अंतर्गत श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भगवान गणेश व श्री खाटू श्याम की पूजा-अर्चना, आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक विपिन नंदा, राहुल जैन, मनीष शर्मा, अर्पित, अमित कौशिक, कमल मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें