फोटो 41- सोनीपत के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बीसवां मील में प्रशिक्षण शिविर के समापन
सोनीपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बीसवां मील में शारीरिक शिक्षा विषय के शिक्षकों के लिए चल रहे पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। शिविर में शिक्षकों को आधुनिक शैक्षिक पद्धतियों, स्वास्थ्य, खेल एवं जीवन-कौशल से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का संचालन डायट प्राचार्य रचना बाना के मार्गदर्शन में हुआ। पांच दिन में मुख्य प्रशिक्षक रविता, सुषमा, विपुल रानी, अश्विनी, प्रवीन, अमित, जसवीर ने विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को लाभकारी बताकर अनुभव साझा किए। शिविर में डायट प्रवक्ता राकेश कौशिक, इकाई सदस्य संदीप कुमार, सोमराज, सपना मौजूद रहे। संवाद