फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 11 पुलिस कर्मचारियों को विदाई दी

Fri, 29 May 2026 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को विदाई देती पुलिस आयुक्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। पुलिस लाइन सोनीपत में शुक्रवार को आयोजित सम्मान और विदाई समारोह में पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले 11 पुलिस कर्मचारियों को विदाई दी। इस अवसर पर उनके योगदान, अनुशासित कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में निरीक्षक शमशेर सिंह, सुभाष, पवन कुमार, ऑनरेरी निरीक्षक कप्तान सिंह, ओमप्रकाश, राजबीर, सुरेंद्र, उप निरीक्षक रणबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र, मुख्य सिपाही रामप्रताप तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जीवन प्रकाश को पुलिस विभाग में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान चिह्न और उपहार भेंट किए गए। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों अपनी अमूल्य सेवाएं दी हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली आने वाली पीढि़यो के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। समारोह में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनाक्षी सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन कुशल पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें