फोटो: सोनीपत के राई एजुकेशन सिटी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीण। स्रोत: पाठक
- फोटो : रेहुआ गांव में सात वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी।
सोनीपत। गांव भैरा बांकीपुर में 2 फरवरी को हुई सेवानिवृत्त डीटीसी परिचालक की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में रोष है। रोहताश की हत्या के बाद पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपी को गिरफ्तारी नहीं किया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय राई में पहुंचकर न्याय की मांग की।
रोहतास 2 फरवरी की अपने प्लॉट में बने कमरे में थे। अगले दिन उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी पुलिस को दिए हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीण शिकायतकर्ता विनय के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय राई पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।