स्वास्थ्य जांच शिविर रोगियों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
गन्नौर।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव लल्हेड़ी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें कुल 60 गैर संक्रामक रोगियों की जांच की गई। इसके अलावा खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित 20 मरीजों का उपचार किया गया। 22 लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या पाई गई जबकि पांच मरीज मधुमेह से ग्रस्त मिले। एसएमओ डाॅ. टीना आनंद ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बीमारियों की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना है। शिविर में डाॅ. सचिन, स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश धनखड़, शकुंतला, एएनएम सरीता, नर्सिंग अधिकारी मनीषा, आशा वर्कर रेमन व अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दीं। संवाद