सोनीपत। जननायक जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को इनसो के 23वें स्थापना दिवस पर बहालगढ़ रोड स्थित निजी गार्डन में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में हास्य कवि सरदार प्रताप फौजदार, अरुण जैमिनी, शंभू शिखर, पद्मिनी शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध किया।
सम्मेलन में शहीदों के परिवारों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों व खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दीपचंद बुधवार के पोते कर्मवीर बुधवार, शहीद जयदेव शर्मा की माता सरस्वती, भाई नरेश कुमार, शहीद मुकेश कुमार की पत्नी राजबाला, बेटे प्रिंस, कबड्डी खिलाड़ी अजय व अंकुश को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलवती, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुमित राणा, सोनीपत प्रभारी देवेंद्र कादियान, जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा, हलका अध्यक्ष सियानंद त्यागी, जिला प्रधान कृष्ण सरोहा, शुभम नैन, परिमल कुमार, रमेश पहलवान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।