फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने के आरोपी फैक्टरी प्रबंधक को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीगणेश एयर प्रोडक्ट फैक्टरी में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने के आरोपी फैक्टरी प्रबंधक रविवार अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मंगलवार को आरोपी प्रबंधक की गन्नौर अदालत में फिर पेशी होगी। पुलिस ने फैक्टरी से 170 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। शनिवार देर शाम पुलिस और प्रशासन की टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा था। जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 स्थित श्रीगणेश प्राइवेट लिमिटेड में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर का होलसेल कारोबार किया जाता है। सोनीपत निवासी राहुल वर्मा को अपने बीमार चचेरे भाई के लिए ऑक्सीजन की जरूरत थी। इसके लिए वह फैक्टरी के प्रबंधक कशिश कुमार से मिले। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधक ने राहुल से सिलिंडर के लिए 30 हजार रुपये मांगे। बाद में सौदा 25000 रुपये में तय हुआ। इस दौरान राहुल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत पर सोनीपत डीएसपी डॉ. रवीद्र कुमार, सोनीपत नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. आदर्श शर्मा, बीडीपीओ मनीष मलिक, जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा मौके पर पहुंचे और राहुल को सिलिंडर खरीदने के लिए फैक्टरी में भेज दिया।
राहुल द्वारा फैक्टरी प्रबंधक कशिश कुमार को दिए जाने वाले नोटों का सीरियल नंबर टीम ने नोट कर लिए थे। जैसे ही रुपये राहुल ने कशिश कुमार को थमाए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। जांच में सामने आया कि फैक्टरी प्रबंधक तीन गुना अधिक रेट पर ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा है, जो गैर कानूनी है।
विज्ञापन

थाना बड़ी पुलिस ने जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा की शिकायत पर फैक्टरी प्रबंधक कशिश कुमार के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें