फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल फैक्टरी में आग से हडक़ंप, दिल्ली से मंगवाई गए फायर टेंडर

विज्ञापन
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली (सोनीपत)। औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी आग से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना के बाद कुंडली, राई व सोनीपत से फायर टेंडर पहुंचे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दिल्ली से फायर टेंडर बुलवाए गए। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था। फैक्टरी पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन

कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता ने बताया कि अरविंद अग्रवाल कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल की फैक्टरी चलाते हैं। सोमवार रात एक बजे उनकी कंपनी में आग लग गई। कर्मियों ने आग लगी देख मामले से उन्हें अवगत कराया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। राई, कुंडली व सोनीपत से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। जिस पर दिल्ली से गाड़ियां बुलाई गईं। उसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कंपनी जल चुकी थी। कंपनी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
प्रधान सुभाष गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन के अभाव में फैक्टरी मालिकों का नुकसान काफी बढ़ जाता है। अगर समय रहते फायर गाड़ियां आगजनी स्थल पर पहुंच जाए तो नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

बवाना में चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी
वहीं बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर आग लग गई। तीन मंजिला इस फैक्ट्री में चिप्स बनाए जाते हैं। दमकल की दस गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस समय आग लगी उस समय कई कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे सेक्टर-2, डीएसआईआईडीसी बवाना स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दस फायर टेंडर भेजे गए। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग का कहना है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे जिससे आग फैल गई। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें