फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ना है तो देने होंगे 25 लाख रुपये

विज्ञापन
सेक्टर-23 में चुनाव न लड़ने की धमकी मिलने के बाद चौकी में पहुंचा जवान व अन्य ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। वार्ड-3 से जिला पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सेक्टर-23 निवासी दिल्ली पुलिस के जवान को व्हाट्सएप कॉल कर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को मुंडलाना गांव का फोर्ड बताते हुए रंगदारी देने की मांग की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-23 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी रोबिन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड-3 से जिला पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उसके पास वीरवार को एक नंबर से मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि या तो कॉल करो या यह बताओ की कहां पर हो। उसके कुछ देर बाद ही उसके पास व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर चुनाव लड़ा तो जान से मार देगा। साथ ही गाली-गलौच करने लगा। इस पर जब रोबिन ने उसका नाम पूछा तो उसने अपनी पहचान मुंडलाना के फोर्ड के रूप में दी। उसके बाद वह बार-बार कॉल करता रहा। बाद में उसकी कॉल रिसीव करने पर उसने कहा कि अगर चुनाव लड़ना है तो उसे 25 लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो जान से मार देगा। आरोपी ने कहा कि उसके गांव वालों से पूछ लेना वह दस नंबरी है और जेल जा चुका है। जिस पर रोबिन ने शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
चुनाव लड़ने को दिया त्यागपत्र
वार्ड-3 से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे रोबिन सिंह दिल्ली पुलिस में जवान है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए अपना त्यागपत्र भेज दिया है। उसके बाद वह चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। चुनाव लड़ने से पहले ही उनके पास कॉल की रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दी गई है। वह शुक्रवार को सैकड़ों लोगों के साथ सेक्टर-23 चौकी में पहुंचे और मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन

वर्जन
वार्ड-3 से जिला पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दिल्ली पुलिस के जवान ने एक युवक पर रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्हें धमकी मिली है कि चुनाव लड़ना है तो 25 लाख रुपये देने होंगे। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में टीम लगातार दबिश दे रहे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

- कटार सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें