फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कनाडा भेजने के झांसे में लेकर ग्रामीण से ऐंठ लिए पांच लाख रुपये

Fri, 23 Aug 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव छपरा के ग्रामीण के साथ बेटे को कनाडा भिजवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी ने 12 लाख रुपये की मांग की थी और गांव छपरा के ही दो युवकों ने विदेश भिजवाने का झांसा देकर पीड़ित का विश्वास जीत लिया था। विदेश नहीं भेजने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर थाना बरोदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव छपरा निवासी जयकिशन ने बताया कि उनके बेटे लोकेश पढ़ाई कर रहे हैं। जून 2023 में उन्हें गांव के सुमित ने बताया कि वह अपने भाई के बेटे को कनाडा भेज रहा है, उन्हें भी अपने बेटे को विदेश भेजना हो तो बता देना। उन्होंने शिव कुमार के बेटे को भी विदेश भिजवाया है। इस पर उन्होंने विश्वास कर लिया और कहा कि उनके बेटे लोकेश को भी कनाडा भिजवा दो। सुमित ने गांव कामी के रितेश को गांव बुलाया और मुलाकात करवाई। रितेश ने कहा कि बेटे को कनाडा भिजवाने के लिए 12 लाख रुपये देने होंगे। उन्होंने शुरुआत में उसके खाते में एक लाख रुपये डाल दिए और दस्तावेज दे दिए। उसने कहा कि जल्द वीजा लगवा देगा। एक माह बाद आरोपी ने कहा कि वीजा बन गया है और साथ ही उससे चार लाख रुपये मांगे। उसने चार लाख रुपये भी दे दिए। बाद में उन्हें पता चला कि सुमित के भतीजे व शिव कुमार के बेटे को आरोपी ने कनाडा ने भिजवाकर उनको टूरिस्ट वीजा पर भिजवाया था जो वापस आ चुके हैं। उन्होंने रितेश से फोन पर बात की। पैसे मांगे तो उसने देने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी।
रितेश पर दूसरा मुकदमा दर्ज
रितेश के खिलाफ 10 दिन में दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले छपरा के ही गौरव ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हें जर्मनी भेजने के नाम पर झांसे में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, थाना बरोदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें