फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिव्यांगजन के अधिकार के बारे में बताया

Fri, 24 Oct 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्र
विज्ञापन
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समावेशी शिक्षा के तहत दो दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य एवं खंड समन्वयक संजीव कुमार दहिया ने की। प्रशिक्षण में 30 सामान्य शिक्षक, 14 एसएमसी सदस्यों, 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित कुल 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रिसोर्सपर्सन के रूप में निर्मला व इमरान आलम ने दिव्यांगजन से संबंधित अधिकार अधिनियम सहायक उपकरण समावेशी शिक्षा में सामान्य शिक्षक की भूमिका आदि महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला। दृष्टिहीन बालकों के संचार में उपयोग होने वाली ब्रेल लिपि के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।
जिला सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. अत्तर सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन भी हमारे समुदाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समय-समय पर ऐसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम कराए जाते हैं ताकि दिव्यागजनों के कल्याण संबंधित चलाई जाने वाली योजनाओं से उन्हें अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। कार्यक्रम संचालन में सोनीपत ब्लॉक के विशेष शिक्षक राजीव, मुकेश अहलावत, तिलकराज, विनती देवी, रविता, शशिबाला, प्राध्यापक कृष्ण रोहिल्ला, पवन सीताराम ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें