फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के खाते से 40000 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव भादौटी खास के एक किसान के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। व्यक्ति का आरोप है कि न तो उसका एटीएम बदला गया और न ही किसी ने एटीएम की जानकारी ली। उसके बावजूद उसके खाते से नकदी निकाल ली गई। किसान जब पैसे निकालने गया तो खाते में नकदी नहीं मिली। उसने बैंक अधिकारियों को शिकायत की तो पता चला कि उसके खाते से दिल्ली में एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। किसान की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते बताया कि उसने गोहाना की नई अनाज मंडी स्थित एसबीआई की शाखा में खाता खुलवाया हुआ है। उसके खाते का एटीएम कार्ड उसके पास है। किसी व्यक्ति ने उसके खाते के सबंध में मोबाइल या व्यक्तिगत रूप से कोई जानकारी नहीं मांगी। बावजूद उसके खाते से 4 दिसंबर की रात को दस-दस हजार रुपये कर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। नरेंद्र को हाथ के अंगूठे में चोट लगी हुई है। जिस दिन उसके खाते से रुपये निकाले गए वह गांव खानपुर कलां उपचार के लिए गया था। वह दो दिन बाद शहर आया और एक दुकानदार को खाद के पैसे देने के लिए अपने खाते से एटीएम से रुपये निकाले। उस दौरान उसे खाते से रुपये निकलने का पता चला। नरेंद्र ने बैंक में पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने शहर थाना में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें