फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केंद्र सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई

Fri, 13 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केंद्र में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी विकसित भारत की दिशा में निरंतर अग्रसर होते देश की झलक प्रस्तुत करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कार्य कर रही हैं।
शर्मा ने कहा कि योजनाओं से नागरिकों को न केवल सुविधा मिली है, बल्कि वह आत्मनिर्भर और सशक्त भी बने हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है। यह प्रदर्शनी तीन दिन तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इससे लोग केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सोनीपत विधायक निखिल मदान, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, भाजपा जिला प्रभारी सतीश नांदल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, एसडीएम सुभाष चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें