फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरालंपिक गेम्स की तैयारी: हरियाणा सरकार ने 15 खिलाड़ियों को दी 5-5 लाख की अग्रिम ग्रांट, खानपान और तैयारियों पर होंगे खर्च

Thu, 22 Jul 2021 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

टोक्यो में ओलंपिक के बाद 24 अगस्त से 5 सितंबर तक पैरालंपिक गेम्स होने हैं। जिसका टिकट कटा चुके खिलाड़ी पूरी तरह से तैयारी में जुटे हुए हैं। क्योंकि पैरालंपिक शुरू होने में अब केवल एक महीना बचा हुआ है।
विज्ञापन
पैरालंपिक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक गेम्स की तैयारियों में खिलाड़ियों को किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकार ने पैरालंपिक की तैयारियों के लिए 15 खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये पहले दे दिए हैं, ताकि उनके सामने आर्थिक समस्या न आए और इस राशि का वह अपने खानपान को बेहतर रखने के साथ ही तैयारियों पर खर्च कर सकें। खिलाड़ी भी सरकार की इस पहल को बेहतर मानते हैं और देश को पैरालंपिक में पदक दिलाने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन


24 अगस्त से 5 सितंबर तक होने हैं पैरालंपिक गेम्स
टोक्यो में ओलंपिक के बाद 24 अगस्त से 5 सितंबर तक पैरालंपिक गेम्स होने हैं। जिसका टिकट कटा चुके खिलाड़ी पूरी तरह से तैयारी में जुटे हुए हैं। क्योंकि पैरालंपिक शुरू होने में अब केवल एक महीना बचा हुआ है। कोरोना काल में पैरा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, जिसको देखते हुए भी यह एक महीना अहम माना जा रहा है। इस बीच खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े, उसके लिए प्रदेश सरकार ने पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले 15 खिलाड़ियों के बैंक खातों में पहले ही 5-5 लाख रुपये भेज दिए हैं।


इन खिलाड़ियों को मिले 5-5 लाख रुपये
क्लब थ्रो के अमित कुमार, धर्मबीर, एकता, जैवलिन थ्रो के सुमित, नवदीप, रणजीत, टेकचंद, हाई जंप के रामपाल, डिस्कस थ्रो के योगेश, विनोद कुमार, शॉटपुट के अरविंद, शूटिंग के सिंहराज, मनीषा नरवाल, ऑर्चरी के हरविंदर सिंह, ताइक्वांडो अरुणा तंवर को पांच-पांच लाख रुपये बैंक खातों में भेजे गए हैं। पैरालंपिक से पहले मिले रुपयों का खिलाड़ी अपनी तैयारियों के लिए सुविधाओं व अन्य चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

पैरालंपिक की तैयारियों के लिए 15 खिलाड़ियों के खातों में पांच-पांच लाख रुपये की अग्रिम राशि भेजी गई है, जिससे उनकी तैयारियों में किसी तरह की परेशानी न हो। क्योंकि कोरोना काल में यह एक महीना ही तैयारियों के लिए सबसे अहम है। पैरा खिलाड़ी टोक्यो में बेहतर प्रदर्शन करके देश के लिए मेडल जरूर जीतेंगे।- पंकज नैन, निदेशक खेल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें