सोनीपत। कच्चे क्वार्टर बाजार में इन दिनों सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसकी वजह से दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। बाजार में आने-जाने के लिए रास्ते बंद होने की वह से ग्राहक नहीं आ रहा हैं। दुकानदारी नहीं होने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
नगर निगम ने तीन महीने में सीवर लाइन डालकर उसे चालू करने का दावा किया है। नगर निगम इस पर 1.19 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नगर निगम ने 25 दिन पहले सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था। मार्केट में जगह-जगह सीवर लाइन के मैनहोल बनाने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं।
सीवर लाइन डालने के कार्य की शुरुआत 16 अगस्त को विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने करवाई थी। उसके बाद मार्केट के व्यापारियों ने नगर निगम को पत्र लिखकर दिवाली तक सीवर लाइन नहीं डालने की मांग की थी। नगर निगम ने इसी माह की शुरुआत में ओल्ड डीसी रोड की तरफ से सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था।
बाजार में चार दशक पहले डाली गई सीवर लाइन काफी छोटी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इस समस्या को लेकर मार्केट के दुकानदार भी कई बार निगम अधिकारियों को अवगत करवा चुके थे। मार्केट में रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते है।
पर्व के दौरान खरीदारी के लिए आने लोगों की संख्या काफी होती है। भीड़ बढ़ने से बाजार से बाहर पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। शादी के सीजन में बाजार में खरीदारी जमकर होती है। रोजाना हजारों लोग बाजार में कपड़ों व बर्तनों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
ऊपर से सीवर लाइन डालने के कार्य के चलते सड़क उखाड़े जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दुकानदार राकेश चोपड़ा, जितेंद्र, सतीश गौरव, जसमीत ने निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
कच्चे क्वार्टर बाजार में सीवर लाइन डालने का काम जारी है। सीवर लाइन डालने के साथ मैनहोल भी बनाए जा रहे हैं। इससे बाजार में आने के लिए रास्ते बंद किए हैं। मैनहोल बनने के बाद उखाड़ी गई सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। -सुधीर मोर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।
फोटो 21:सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में सीवर लाइन दबाने के बाद दुकानों के सामने बनाया गया मै- फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।