फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीएसएफ, आईआरबी और पुलिस के त्रिस्तरीय घेरे में ईवीएम

Sun, 06 Oct 2024 07:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद हो चुका है। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) और पुलिस के त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। सोनीपत की छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम व वीवीपैट मशीन मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में बनाए गए छह स्ट्राॅन्ग रूम में रखवाई गई हैं। सोनीपत-गोहाना रोड पर अलग-अलग स्थानों पर छह नाके लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्राॅन्ग रूम तैयार किए गए हैं। स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने और कमरे को सील करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई है। सभी दरवाजों और खिड़कियों को सील कर दिया गया है। सभी स्ट्राॅन्ग रूम को डबल लॉक किया गया। स्ट्राॅन्ग रूम के परिसर तक आने और जाने वालों के लिए लॉग बुक लगाई गई है, इसमें उनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी। शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम व वीवीपैट को जीपीएस लगी गाड़ियों में स्ट्राॅन्ग रूम तक पहुंचाई गई थी।



250 जवान व कर्मी किए तैनात

बिट्स में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर 250 कर्मी तैनात किए गए है। त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। पहले घेरे में बीएसएफ के जवान तैनात है। दूसरे घेरे में आईआरबी के जवानों को नियुक्त किया गया है। वहीं तीसरे घेरे में हरियाणा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन




सीसीटीवी से रखी जा रही नजर

स्ट्राॅन्ग रूम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। जवानों के साथ ही सभी स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जा रही है। यह ईवीएम 8 अक्तूबर को सोनीपत की छह विधानसभाओं के 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी।



मतगणना केंद्र के 200 मीटर में लगाई धारा 163

नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए मतगणना केंद्र व लघु सचिवालय के 200 मीटर के दायरे में पांच या इससे अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। 8 अक्तूबर को मतगणना प्रक्रिया समाप्त होने तक विस्फोटक पदार्थ, आग्नेयास्त्र या किसी अन्य आक्रामक हथियार व अन्य ज्वलनशील सामग्री के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन




14-14 टेबल पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

सभी छह विधानसभाओं के लिए 14-14 टेबल पर मतगणना की जाएगी। मतगणना सुबह आठ बजे ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें