फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जुर्माना लगाने के बाद भी एजेंसी नहीं करवा रही सफाई

Wed, 11 Feb 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के आईटीआई के बाहर राठधना रोड किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। शहरभर में विभिन्न जगह पर लगे कूड़े के ढेर, नियमित सफाई न होना स्वच्छता अभियान को ठेंगा रहे हैं। नगर निगम की ओर से 3 फरवरी को शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित एजेंसी को नोटिस थमाने के साथ करीब 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है।
विज्ञापन

राठधना रोड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के अभाव में आईटीआई की दीवार के साथ दो दिन से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उठान न होने से कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। वहीं, मॉडल टाउन व आठ मरला क्षेत्र में भी नियमित रूप से सफाई न होने से कूड़े का उठान नहीं किया जा रहा है।
नगर निगम व सफाई एजेंसी के कर्मचारियों पर कूड़ा उठान में लापरवाही बरतने का आरोप है। नगर निगम कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद शहरवासियों की सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी केवल शिकायत लेकर आश्वासन देने तक सीमित रह गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। खामियां पाए जाने पर सफाई एजेंसी को नोटिस देने के साथ 4.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। भविष्य में हिदायत बरतने के निर्देश भी दिए गए है। -साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें