फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भपात करवा कर आरोपी लापता

Sun, 03 May 2026 05:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। अब आरोपी युवक शादी से मना कर लापता हो गया है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने सेक्टर-27 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह क्षेत्र में रहकर एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थीं। वहीं, उनकी मुलाकात राजा नाम के युवक से हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने युवक को अपनी पहली शादी और चल रहे तलाक के मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद युवक ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। वह उस पर भरोसा करके उसके साथ रिश्ते में आ गई। युवती का आरोप है कि दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने शादी करने की बात कही तो युवक ने पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए उन्हें टाल दिया और गर्भपात कराने के लिए कहा।
पहले दवा से गर्भ गिराने की कोशिश की गई लेकिन असफल रहने पर ऑपरेशन करवाया गया। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान जान का खतरा होने की चेतावनी भी दी थी लेकिन युवक के बहकावे में आकर उन्होंने सहमति दे दी।
ऑपरेशन के बाद अब युवक ने शादी से इन्कार कर दिया है और मोबाइल, व्हाट्सएप सहित सभी माध्यमों पर उन्हें ब्लॉक कर दिया। महिला का कहना है कि आखिरी बार बातचीत में आरोपी ने कहा कि वह किसी अन्य लड़की से प्यार करता है। उसके साथ नहीं रह सकता। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब वह मानसिक व शारीरिक रूप से बेहद परेशान है। उसने पुलिस प्रशासन से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने आरोपी के मोबाइल फोन नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। उसने कहा कि उसे ढूंढ़कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रशासन से अपील की है कि उसे न्याय दिलाया जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य लड़की के साथ ऐसा न हो। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें