फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में तीन करोड़ रुपये से बनेगी ईएसआई डिस्पेंसरी, ग्रैप-4 हटने का इंतजार

Thu, 05 Dec 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी निर्माण के लिए रखा ठेकेदार का सामा
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद ईएसआई डिस्पेंसरी का निर्माण शुरू होने की आस जगी है। ग्रैप-4 के नियम हटने के बाद बड़ी में तीन करोड़ रुपये की लागत से ईएसआई डिस्पेंसरी का निर्माण शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने डिस्पेंसरी के दो मंजिला भवन का निर्माण एक साल में पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) पंचकूला से नक्शा पास होने के बाद व ग्रैप-4 के नियम लागू होने से पहले डिस्पेंसरी का निर्माण शुरू कर दिया था। बाद में ग्रैप-4 के नियमों का पालन करने के लिए काम को शुरू करने से पहले ही रोकना पड़ा। अब अधिकारियों ने ग्रैप-4 हटते ही ईएसआई डिस्पेंसरी का काम शुरू करने का निर्णय लिया है। एचएसआईआईडीसी की ओर से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई का भवन बनाने के लिए वर्ष 2014 में जमीन आवंटित कर दी गई थी। लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने मई 2024 में डिस्पेंसरी के निर्माण के लिए टेंडर अलॉट किया गया था। इसके बाद एचएसआईआईडीसी के मुख्यालय से नक्शा पास नहीं होने के कारण डिस्पेंसरी के निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई थी। ठेकेदार भी निर्माण कार्य शुरू करने के लिए नक्शे का इंतजार कर रहा था। नक्शा पास होने के बाद ठेकेदार ने काम शुरू करना चाहा तो ग्रैप-4 के नियम लागू होने से काम दोबारा रूक गया। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में डिस्पेंसरी का निर्माण होने से करीब 10 हजार ईएसआई कार्ड धारकों सहित 12 हजार कार्यरत श्रमिकों व उनके परिजनों को लाभ मिल सकता है।
ज्यादा बीमारी में सोनीपत लगानी पड़ रही दौड़
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कई वर्ष पहले ईएसआई डिस्पेंसरी की शुरुआत की गई थी। फिलहाल अस्थायी जगह पर पांच कमरों के भवन में ईएसआई डिस्पेंसरी का संचालन किया जा रहा है। यहां सुविधाओं के अभाव में ज्यादातर कामगारों को इलाज के लिए सोनीपत अस्पताल में भेज दिया जाता है। ज्यादा बीमार होने की स्थिति में अस्थाई डिस्पेंसरी में मरीजों को दाखिल करने की भी सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां कार्यरत कामगारों में भी रोष है। वहीं नई डिस्पेंसरी का निर्माण होने के बाद जहां स्टाफ कर्मियों की संख्या में इजाफा होगा, वहीं श्रमिकों को दाखिल करने की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने नक्शा तैयार कर उसे पास करने के लिए एचएसआईआईडीसी पंचकूला भेजा था। कुछ दिन पहले नक्शा पास होने के बाद ईएसआई डिस्पेंसरी का निर्माण शुरू कर दिया गया था, लेकिन ग्रैप-4 के नियमों के चलते काम को फिर रोकना पड़ा। ग्रैप-4 हटने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। डिस्पेंसरी के नए भवन का निर्माण होने के बाद चिकित्सकों के साथ मरीजों के लिए सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

- कुलदीप दहिया, एसडीओ, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें