फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

Tue, 30 Jun 2026 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव खांडा में ग्रामीणों को संबोधित करते सीएम के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा।
विज्ञापन
खरखौदा। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खांडा व खांडा अल्माण की ओर से संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने पौधरोपण कर की। इस दौरान ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सीएम के ओएसडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौध लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित हों और पृथ्वी को बेहतर बनाने में योगदान दें। पौधरोपण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें मांग पत्र भी सौंपा जिस पर उन्होंने समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरपंच विनोद, बिजेंद्र, कृष्ण, दिनेश, खंड कार्यक्रम अधिकारी सुंदर सुहाग व अनिल झरोठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें