शास्त्री नगर में सोमवार दोपहर बंधन बैंक शाखा में घुसकर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने 1 लाख 2 हजार 120 रुपये लूट लिए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब बैंक कर्मचारी ऋण की रिकवरी करके बैंक पहुंचे थे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बैंक के अंदर आकर बंदूक के बल पर लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बैंक कर्मचारी अर्जुन ने बताया कि वह बाहर से ऋण की रिकवरी करके बैंक में पहुंचे थे। सोमवार दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर नकाबपोश दो बदमाश बैंक में घुस आए। इस दौरान उन्होंने बंदूक दिखाकर उनसे 1 लाख 2 हजार 120 रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए नकदी लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारी अर्जुन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।