गांव माहरा में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर 2.35 लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित उस समय हरिद्वार गया हुआ था और उसकी बेटी गोहाना किसी काम से गई थी। चोरों ने घर के अंदर अलमारी में रखी नकदी चोरी कर ली। युवती जब घर लौटी तो चोरी का पता चला। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव माहरा निवासी जसबीर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके भाई रोशन लाल का मकान उसके पड़ोस में है। रोशनलाल हरिद्वार गया हुआ है। उसकी भतीजी शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ताला लगाकर गोहाना किसी काम से चली गई। वह दोपहर डेढ़ बजे घर लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। चोर घर के स्टोर में रखी अलमारी से 2.35 लाख रुपये रुपये चोरी कर ले गए। जसबीर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद