खरखौदा। इंडियन नेशनल लोकदल की हलका अध्यक्ष बलवान के नेतृत्व में हुई संगठनात्मक बैठक में जिला अध्यक्ष कुनाल गहलावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 जून तक हर बूथ पर बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की नियुक्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
बैठक में कहा गया कि पार्टी की ताकत हमेशा उसके मजबूत संगठन और बूथ स्तर की सक्रियता रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के समय से ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
उसी माॅडल को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता, महिला प्रतिनिधि और विभिन्न वर्गों के साथियों को जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं।पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की ओर से बीएलए-1 की नियुक्ति की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि बीएलए-2 के लिए प्रत्येक गांव व बूथ से ऐसे कार्यकर्ता का चयन किया जाए जो सक्रिय, निष्ठावान और जिम्मेदारी निभाने वाला हो। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को भी महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर नियुक्त अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी समर्थकों और पुराने कार्यकर्ताओं के वोट न कट पाएं। इस पर विशेष नजर रखी जाए।